राजा गुरु की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘आराध्य’ का ट्रेलर रिलीज, 18 जुलाई को थिएटर्स में आएगी

 टेलीविजन स्टार राजा गुरु की फॅमिली ड्रामा हिन्दी और अवधि टच फिल्म ‘आराध्य’ का जबर्दस्त ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। आध्यात्मिक फ्लेवर लिए हुए इस फिल्म के ट्रेलर में राजा गुरु ने अपनी अद्भुत कलाकारी दिखाई है।"अंखियों के झरोखे से", "किसके रोके रुका है सवेरा" और "दिल आशना है" जैसे टीवी सिरियल मे अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुके...

News Desk
News Desk Editorial Authority • 03 Oct, 2026Editorial Desk
July 5, 2025 • 10:42 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
राजा गुरु की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘आराध्य’ का ट्रेलर रिलीज, 18 जुलाई को थिएटर्स में आएगी
“राजा गुरु की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘आराध्य’ का ट्रेलर रिलीज, 18 जुलाई को थिएटर्स में आएगी”
Favicon
Read more onjan18.in
5 Jul 2025
https://www.jan18.in/raja-guru-family-drama-aradhya-trailer-released-in-theatres-july-18
Copied
राजा गुरु की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘आराध्य’ का ट्रेलर रिलीज, 18 जुलाई को थिएटर्स में आएगी

टेलीविजन स्टार राजा गुरु की फॅमिली ड्रामा हिन्दी और अवधि टच फिल्म ‘आराध्य’ का जबर्दस्त ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। आध्यात्मिक फ्लेवर लिए हुए इस फिल्म के ट्रेलर में राजा गुरु ने अपनी अद्भुत कलाकारी दिखाई है।

"अंखियों के झरोखे से", "किसके रोके रुका है सवेरा" और "दिल आशना है" जैसे टीवी सिरियल मे अपनी अदाकारी का जौहर दिखा चुके राजा गुरु आराध्य के ट्रेलर मे चमक रहे हैं। उनका लुक,  उनका किरदार, उनकी बॉडी लैंग्वेज, उनकी संवाद अदायगी बहुत प्रभावी है। रोमांस से लेकर एक्शन तक राजा गुरु ने हर दृश्य को शिद्दत से निभाया है। यही वजह है कि दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसन्द कर रहे हैं। 
हिंदी फिल्म "धप्पा" और पुरस्कार विजेता शॉर्ट फिल्म "द लॉन्ग ड्राइव" मे अपनी लाजवाब अभिनय क्षमता प्रस्तुत कर चुके राजा गुरु के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी धमाकेदार पहचान स्थापित करेगी इसका संकेत ट्रेलर में उन्होंने दे दिया है।
फिल्म की स्टोरी एक ऐसे युवा की दास्तान है, जो अपनी बहन के सम्मान और सुरक्षा के लिए सोसाईटी से लड़ पड़ता है। फिल्म मे फैमिली ड्रामा होने के साथ आध्यात्मिक पहलू भी है। दरअसल आराध्य की कथा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जड़ों में समाहित है। फिल्म के हीरो राजा गुरु इस पिक्चर को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि "आराध्य’ यह मैसेज देती है कि धरती पर मनुष्य चाहे जितना प्रयास कर ले, मगर भगवान की मर्जी के बिना कुछ नहीं होता। फिल्म का कलाईमेक्स दर्शकों को चौंका देगा।"
अर्धनारेश्वर क्रिएशनस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता अमरनाथ शर्मा, सह निर्माता तुषार शर्मा और लेखक व निर्देशक सुजीत गोस्वामी हैं। 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली फिल्म में राजा गुरु मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनके साथ ज्ञान प्रकाश, पंकज बेरी, दीपक दत्त शर्मा और रूपाली जाधव भी महत्वपूर्ण चरित्र निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत भी इसका प्लस पॉइन्ट है और गाने शाहिद माल्या,  राहुल सक्सेना, फरहाद भिवंडीवाला, कृतिका श्रीवास्तव जैसे सिंगर ने गाए हैं।
rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed
favorite Follow us for the latest updates:
News Desk

News Desk Editorial Authority • 03 Oct, 2026Editorial Desk

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter