'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़

ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत रोमांटिक फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

News Desk
News Desk Editorial Authority • 03 Oct, 2026Editorial Desk
June 5, 2025 • 11:37 PM
म
मनोरंजन
NEWS CARD
Logo
'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़
“'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़”
Favicon
Read more onjan18.in
5 Jun 2025
https://www.jan18.in/first-poster-of-eye-guilt-released
Copied
'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़

ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत रोमांटिक फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता  विक्रांत मैसी और अदाकारा शनाया कपूर 'आंखों की गुस्ताखियां' इस फिल्म के ज़रिये दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह  तैयार हैं साथ ही यह  एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो दर्शकों के दिलों को निश्चितरूप से छू जाएगी ।

इस फिल्म से  शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। मानसी बागला और वरुण बागला द्वारा निर्मित इस फिल्म में न सिर्फ म्यूजिकल रोमांस है, बल्कि इसमें दिल छू लेने वाला संगीत भी है जिसे कम्पोज़ किया है विशाल मिश्रा ने। इसके गाने आपको प्यार में यकीन दिलाएंगे और लंबे वक्त तक याद रहेंगे। संतोष सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी मानसी बागला ने लिखी है। यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

News Desk

News Desk Editorial Authority • 03 Oct, 2026Editorial Desk

Digital Archives

homeHomeamp_storiesWeb Storieslocal_fire_departmentTrendingplay_circleVideosmark_email_unreadNewsletter