नन्हे सितारों का स्टाइल धमाका: हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का लुक लॉन्च, बच्चों को मिलेगा बड़ा मंच
1 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रूमिंग से लेकर ग्रैंड शो तक मिलेगा प्रोफेशनल अनुभव



जयपुर। शहर में बच्चों की प्रतिभा और फैशन के रंगों को मंच देने वाले “हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5” का लुक लॉन्च रविवार को अजमेर रोड स्थित प्राइम सफारी होटल में उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड एक्टर व ब्रांड एंबेसडर अर्विक बैराठी और मिस राजस्थान की मॉडल्स की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया।
आयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि यह फैशन शो उन बच्चों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जिनके माता-पिता उन्हें फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस शो में 1 से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं और इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उन्होंने जानकारी दी कि चयनित फाइनलिस्ट बच्चों के लिए विशेष ग्रूमिंग सेशंस आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फैशन इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवी एक्सपर्ट्स उन्हें ट्रेनिंग देंगे। इससे बच्चों के आत्मविश्वास, पर्सनैलिटी और स्टेज प्रेजेंस को निखारने का अवसर मिलेगा।





























