मिस राजस्थान 2025 के टैलेंट राउंड में टॉप 28 फाइनलिस्ट ने दिखाया दम, लॉन्च हुआ इवेंट कैलेंडर
जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा और रवि सूर्या ग्रुप अनंता जयपुर के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2025 के टैलेंट राउंड का भव्य आयोजन अनंता जयपुर में हुआ। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि यह मिस राजस्थान का 27वां संस्करण है और यह राजस्थान का सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट है,...



जयपुर। फ्यूजन ग्रुप द्वारा और रवि सूर्या ग्रुप अनंता जयपुर के सहयोग से आयोजित राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2025 के टैलेंट राउंड का भव्य आयोजन अनंता जयपुर में हुआ। आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि यह मिस राजस्थान का 27वां संस्करण है और यह राजस्थान का सबसे पुराना ब्यूटी पेजेंट है, जिससे हर साल कई गर्ल्स नेशनल और इंटरनेशनल पेजेंट्स के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करती हैं और राज्य का नाम रोशन करती हैं।
इस साल 5000 से ज्यादा गर्ल्स ने ऑडिशन दिए थे, जिनमें से टॉप 28 फाइनलिस्ट चुनी गई हैं। अब 9 दिन का फिनाले वीक 5 और 6 जुलाई को अनंता जयपुर, 7 से 11 जुलाई रूपगढ़ पैलेस दिल्ली रोड, और 12-13 जुलाई होटल रॉयल ऑर्किड दुर्गापुरा में आयोजित होगा। ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को बी.एम. बिरला ऑडिटोरियम में होगा।
फिनाले में मीनाक्षी सोलंकी द्वारा रिच एंड रॉयल थीम पर मेकओवर किया जाएगा और जयपुर की फेमस डिजाइनर माधुरी चेतवानी का रॉयल कलेक्शन शोकेस होगा। साथ ही, निवारा कॉलेज ऑफ डिजाइन के स्टूडेंट्स भी ओपनिंग एक्ट में अपने गारमेंट कलेक्शन शोकेस करेंगे।




























