सेलिब्रिटी मौजूदगी में जयश्री ज्वेलर्स के दूसरे आउटलेट का उद्घाटन, लॉन्च इवेंट रहा खास
आकर्षक ऑफर्स और सेलिब्रिटी उपस्थिति के बीच जयश्री ज्वेलर्स ने मानसरोवर में अपने नए शोरूम का शुभारंभ किया।



जयपुर. शहर के मानसरोवर क्षेत्र में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड जयश्री ज्वेलर्स के दूसरे आउटलेट की भव्य ग्रैंड ओपनिंग समारोहपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर फिल्मी सितारों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंह एवं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम टीवी अभिनेता गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने शिरकत कर शोरूम लॉन्चिंग की रौनक बढ़ाई। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर, डॉ. अल्का गौड़, रणवीर सिंह परिहार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जयश्री ज्वेलर्स के ओनर अवंत कुमार जैन और यश जैन ने बताया कि जयपुर शहर में यह उनका दूसरा आउटलेट है, जिसे ग्राहकों के अपार प्रेम और विश्वास के कारण शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “हमारे ब्रांड को मिले समर्थन ने हमें प्रेरित किया कि हम शहरवासियों के लिए एक और भव्य शोरूम की शुरुआत करें, जहां उन्हें बेहतर डिज़ाइन, क्वालिटी और आकर्षक ऑफर्स मिल सकें।”




























.jpg)


